मेरठ दक्षिण में विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन

– देवी अहिल्याबाई होल्कर के विषय में बोलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात : डा० सोमेन्द्र तोमर

न्याय, त्याग, सुशासन और जन सेवा की प्रतीक पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान- 2025 के अंतर्गत आज अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर द्वारा मेरठ दक्षिण विधानसभा में विधानसभा

-पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री (भाजपा पश्चिम क्षेत्र) डा० विकास अग्रवाल रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

ऊर्जा राज्यमंत्री डा० सोमेंद्र तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में बोलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, जो ईश्वर की रचना में एक उत्कृष्ट कृति हैं। उनका जीवन एक सच्चे नेता के मूल्यों का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि राघोबा द्वारा इंदौर पर आक्रमण करने के प्रयास के दौरान देवी अहिल्याबाई ने अनुकरणीय साहस, दूरदर्शिता और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि सभी मुद्दों पर मजबूती के साथ कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने जो वायदे किए थे उनको एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। 

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री डा० विकास अग्रवाल ने कहा कि देश के इतिहास में 17वीं शताब्दी में 1725 में जन्मी महान शिव भक्त तथा न्यायप्रिय पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के द्वारा देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों काशी विश्वनाथ के मणिकर्णिका घाट ओंकारेश्वर तथा विभिन्न शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों कुएं बावड़ी धर्मशाला समेत लोकहित में अनेकों कार्य करने के साथ ही पांच सैकड़ो महिलाओं की सेना खड़ी कर आतताइयों से कड़ा संघर्ष किया इनके पिता का नाम माणिक चंद्र राव से 12 वर्ष की आयु में ही राजा मल्हार राव होलकर ने बहू के रूप में मान लिया था। रानी अहिल्याबाई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की स्थापना की। उन्होंने देवी अहिल्याबाई के जीवन की विभिन्न घटनाओं के साथ उनके उल्लेखनीय व्यक्तित्व और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मनाया जा रहा है, उन्होंने देश और समाज के लिए अनेकों कार्य किए थे, आज उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश, समाज, धर्म, संस्कृति और धरोहर को ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रही है। अंत में उन्होनें देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं लोगों को प्रेरणा लेने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू पाल एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक/महानगर उपाध्यक्ष डा० वकुल रस्तोगी ने किया।

इस अवसर पर अभियान संयोजक/महानगर उपाध्यक्षा सीमा श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा, महानगर उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, राज्य महिला आयोग पूर्व सदस्या राखी त्यागी, वरिष्ठ नेता अरुण वशिष्ठ, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गण क्रमश: ललित मोरल, नरेश विश्वकर्मा, हरिओम अग्रवाल, आदित्य शर्मा चीनू, वरुण कुमार, नवीन नेहरा छोटू, पूर्व पार्षद रमेश पाल आदि मौजूद रहें।

Please follow and like us: