चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि



हापुड़ — राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को हापुड़ जनपद में रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। वही कार्यकर्ताओं ने चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर चौधरी अजीत सिंह के योगदान और संघर्षों को याद किया, जिन्होंने किसानों की आवाज़ को संसद तक पहुंचाने का कार्य किया। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अजीत सिंह की भूमिका को कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि के रूप में सराहा। इस कार्यक्रम में रालोद के सभी प्रमुख कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि चौधरी अजीत सिंह के आदर्शों और किसानों के हित में चलाए गए आंदोलनों को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में सादगी और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जो पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं की आस्था को दर्शाता है। प्रो अब्बासी,नानक चंद शर्मा,जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान,हेमंत मिश्रा,शाहिद राना,मीड़िया प्रभारी नरेंन्द्र सिंह,खालिद जिलानी,संजय फौजी,सतेन्द्र फौजी,डा.प्रियंका,उषा चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share