
● आगामी 4 मई को धूमधाम के साथ निकाली जाएगी परशुराम शोभायात्रा
गुलावठी – परशुराम भवन में नगर ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम के प्रगटोत्सव के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित कामता प्रसाद शास्त्री ने विधि विधान के साथ हवन यज्ञ को संपन्न कराया। अनिल कुमार शर्मा अपनी पत्नी सीमा शर्मा के साथ यजमान के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा, महामंत्री राजेश कौशिक, राजीव सैनी, योगेंद्र निराला, राजू शर्मा, सुभाष शर्मा, आभास निराला, परमानंद सैनी, मयंक अग्रवाल, हेमंत कंसल, विद्यावती तोमर, मीनू गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि 4 मई 2025 दिन रविवार को 9 बजे से भगवान परशुराम की भव्य शोभयात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद दोपहर 12 बजे विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।