पाकिस्तान के खिलाफ बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन, फुका पुतला


● परिचय – पुतला फूंकते हुए व्यापारी एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए व्यापारी
बहसूमा। बहसूमा व क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर रामराज में समस्त संगठनों के आह्वान पर सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ बंद को भारी समर्थन मिला। जिसमें सभी प्रतिष्ठान, स्कूल मेडिकल स्टोर, बैंक ग्राहक सेवा, जन सेवा केंद्र पूरी तरह बंद रहे। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाव में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पाकिस्तान का पुतला फूंककर कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें नगर में रामराज के व्यापारियों ने 1 दिन के लिए बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किय। वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे और समाज सेवा एवं नागरिकों तथा ग्रामीणों ने अपना विरोध प्रदर्शन जताते हुए कहा कि जैसे हमारे हिंदुस्तानियों को आतंकियों ने गोली मारकर शहीद किया है ऐसे ही आतंकियों के ठिकानों पर हमला करते हुए उनको मार गिराये। उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि आतंकी हमले से देश के लोग आहत हैं उनको कड़ा जवाब देना चाहिए। नगर में व्यापार संघ अध्यक्ष अमन गोयल, संगठन मंत्री अमित गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन विनोद चहल, संरक्षक प्रमोद गर्ग, संरक्षक गोरव राजवंशी , महामंत्री विपुल गोयल, चेयरमैन सचिन सुकड़ी के आह्वान पर नगर का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा और दुर्गा मंदिर में एकत्र होकर पूरे कस्बे में यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। नागरिकों ने कहा कि जिस तरह से हिंदुस्तानियों पर आतंकियों ने गोली चलाकर 26 लोगों को शहीद किया है ऐसे ही आतंकियों के ठिकानों को नाश्तेनाबुद कर दिया जाये। इस मौके पर सोनू उपाध्यक्ष, शुभम् लाम्बा, पंकज चौधरी, समसुदीन अब्बासी, श्रिलोकी प्रजापति, बिरजू प्रजापति, मानवेन्द्र सिंह, राजा रस्तोगी,  टीटू जैन, पंकज गोयल, अंकित प्रजापति, मोनू कुमार , ऋषभ गोयल, दीपक कुमार, शुभम् प्रजापति, मोबीन सलमानी आदि मौजूद रहे। *वहीं दूसरी और कस्बा रामराज में* ठाकुर जयपाल सिंह, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, रोहित उर्फ मोनू बंसल, व्यापार संघ अध्यक्ष विपिन मनचंदा के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फुंककर नारेबाजी की। व्यापारियों ने पंजाब नेशनल बैंक से शुरू होकर सिख संगत गुरुद्वारा के पास पुलिस चौकी पर संपन्न किया। इस मौके पर मुख्य रूप से ठाकुर जयपाल सिंह , सतबीर चौहान,  नरेश चौहान, देवेंद्र चौहान, विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता‌ विपिन मनचंदा, व्यापार प्रकोष्ठ रामराज अध्यक्ष भाजपा नेता सुदर्शन गोयल, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, विकास बंसल, अजय बंसल, अशोक सिंगला, सतेंद्र शर्मा, अजय बत्रा, महेंद्र गुंबर,कालू गुंबर, विक्की गुंबर, हिमांशु मल्होत्रा, अजय अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, गगन छाबड़ा, मनमोहन, गोल्डी, तनेजा, दिनेश, सुखीजा, सुदर्शन पाहवा, अमित जैन विधिचंद आदि लोग शामिल रहे।