विश्व पृथ्वी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन




योगेंद्र कुमार सह अधीक्षक तिहाड़ जेल तथा मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि,” भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया



दिल्ली : योगेन्द्र कुमार सह अधीक्षक” तिहाड़ जेल” तथा मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि” भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ” ने  विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गवर्मेंट बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय रघुबीर नगर नई दिल्ली में विद्यार्थियों को पृथ्वी को सुरक्षित कैसे करे इस विषय पर जागरूक किया , कार्यक्रम में बच्चों से” पृथ्वी का हमारे जीवन में महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा बच्चों को प्रोसहित करने के लिए उनको  पुरुस्कृत भी किया गया तथा बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम में भी भाग लिया बच्चों को संबोधित करते हुए योगेंद्र कुमार ने कहा की आज पृथ्वी को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है इसके तहत अधिक से अधिक पौध पोषण करना तथा प्रदूषण मुक्त एवं जल को भी सुरक्षित करना पड़ेगा  , प्रधानाचार्य मालती  ने भी बच्चों से अपील किया कि प्रदूषण के तहत वायु , जल ,ध्वनि प्रदूषण से पृथ्वी को सुरक्षित करना होगा इस अवसर में  बी के पांडे ,  इंदर जीत सोनी मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि तथा अनिल चौधरी , जय नाथ, देविंद्र माखीजा ,सोनू ,राम निवास यादव , एनिमल केअर टेकर तथा जोगेंद्र शर्मा  ने भी बच्चो से पृथ्वी को सुरक्षित करने की अपील की ।

Please follow and like us: