
मेरठ, उत्तर प्रदेश – मेरठ चैंबर ऑफ कॉमर्स में रविवार को “मेरठ डिस्ट्रिक्ट परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप 2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने जिले के उभरते हुए बच्चों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि कार्यक्रम में बॉलीवुड और क्लासिकल थीम पर रंगारंग डांस प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी ऊर्जा, समर्पण और कलात्मकता से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा मैडम रहीं, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया। इस भव्य इवेंट का सफल आयोजन दिव्यानी नंदा (सेक्रेट्री, मेरठ डिस्ट्रिक्ट परफॉर्मिंग आर्ट्स) और मोनिका नंदा (प्रेसिडेंट) द्वारा किया गया।
पूरे कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय राजनीकांत ठाकुर द्वारा की गई, जो परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उनकी कुशल देखरेख में कार्यक्रम ने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ।
मुख्य जजों में शामिल रहे:
रतिका चंदोक (कत्थक विशेषज्ञ)
रूपम जी (भारत नाट्यम विशेषज्ञ)
मधुकर गुप्ता और मंदीप गर्ग (म्यूजिक जज)
श्रेया (वेस्टर्न डांस जज)
विशिष्ट अतिथियों में उपस्थित रहे:
तान्या सिंघल, आशीष सैनी, प्रदीप आर्य (वेस्टर्न डांस)
जयनाथ दत्ता, अनुराधा शर्मा, भारती राजपूत, रिद्धिमा सिंह (कत्थक गुरु)
ये सभी अतिथि राष्ट्रीय स्तर के डांस और म्यूजिक शिक्षक हैं, जिनकी मौजूदगी ने बच्चों का उत्साह दोगुना कर दिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सराहना वहां मौजूद हर व्यक्ति ने की। यह आयोजन निश्चित रूप से मेरठ के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है।