कांग्रेस वर्करों को उतरना होगा गली-गली : विपिन शर्मा

नई दिल्ली। निगम चुनाव कांग्रेस वर्करों के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। हर गली, हर घर तक पहुंचना होगा। यह कहना है रोहताश नगर के पूर्व विधायक विपिन शर्मा का। विपिन शर्मा नें रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन रखा था। जिसमे बड़ी संख्या में पार्टी वर्कर शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता चौधरी सहदेव नें की। विपिन शर्मा नें कार्यकर्ताओं से एकजुट हो कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा राजधानी दिल्ली में विकास कार्य कांग्रेस सरकार नें किये हैं। यह किसी से छिपा नहीं है, विपक्ष भी इस बात से वाकिफ है बावजूद इसके झूठ और फरेब की राजनीती हावी है जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। और जब चुनाव का समय आता है कांग्रेस के कार्यो को लोग भूल जाते हैं तथा झूठे वायदों में फंस जाते है। विपिन शर्मा नें कहा मुफ्त पानी के नाम पर आज जनता को मुफ्त बीमारियाँ परोसी जा रही हैं। कई माह से दूषित जलापूर्ति हो रही है। दूषित जलापूर्ति के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं हजारों लाखो रुपया उनके इलाज पर खर्च हो रहा है। ऐसे मुफ्त पानी का क्या करना। गंदे पानी के चलते लोगो की मोटर खराब हो रहीं हैं। लोगो को महंगा पानी बाजार से खरीद कर पीना पड़ रहा है। विपिन शर्मा नें कहा इन सब चीजों के बारे में जनता को बताना होगा, ये कांग्रेस वर्करों की जिम्मेदारी है। शर्मा नें कहा कांग्रेस के पास वर्करों क कमी नहीं है आज भी हर गली में कांग्रेस के वर्कर हैं उन्हें खड़ा होना पड़ेगा और जागरूकता अभियान चलाना होगा। लोगो को याद दिलाना होगा कांग्रेस की सरकार नें ही दिल्ली का विकास किया है। पिछले सात सालों से दिल्ली का विकास थम गया है। विकास के नाम पर ना तो केजरीवाल सरकार नें कुछ किया और ना ही मोदी सरकार ने। सभा में कोरोना काल में मरे लोगो को श्रधांजली भी दी गई। सभा में दिल्ली कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुनील कुमार, परमानन्द शर्मा, मुकेश पांचाल, संजय वर्मा, भारत कौशिक, जितेन्द्र वत्स, मांगे राम भारद्वाज, शोभित शर्मा, प्रवेश भान, बिरजू उम्रवाल, प्रीतम पूछी, तारा चंद, अशोक शर्मा, कर्ण कश्यप, राहुल कुमार सुनील सुरेन्द्र पांचाल अनिल गौतम, मयंक चतुर्वेदी ब्रिज भूषण बिट्टू, जवाहर कुशवाह, बिर्जेश कुमार, रजनी शर्मा, संजीव किसान, हरेन्द्र सिंह, राजेश कपूर, राज कुमार शर्मा, अनिल शील, प्रदीप शर्मा, राम बीर पाल, नवीन चन्द्रा, के.पी.शर्मा.राम निवास शर्मा, इलियास खान बोबी, राम निवास शर्मा, कविता चौधरी चेत राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर मौजूद रहे।

-रोहताश नगर में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

Please follow and like us:
Pin Share