‘सत्ता में आए तो घंटेभर में इलाज कर देंगे’, ‘1 घंटे’ वाले बयान पर क्या बोले इमरान मसूद ?

‘सत्ता में आए तो घंटेभर में इलाज कर देंगे’

वक्फ कानून को लेकर सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो नए कानून का इलाज एक घंटे में कर दिया जाएगा। अगर मस्जिदें नहीं होंगी तो नमाज कहां पढ़ी जाएगी? कब्रिस्तान नहीं होंगे तो लाश कहां दफ्न की जाएगी? ईदगाह की बात तो छोड़ ही दीजिए। समंदर में तूफान बहुत है और तूफान हो तो तूफान का सामना बड़ा जहाज करता है। कश्तियां नहीं कर पाती हैं।

‘1 घंटे’ वाले बयान पर क्या बोले इमरान मसूद ?

वक्फ कानून को लेकर दिए गए ‘1 घंटे में इलाज’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं। कानून को हाथ लेने से लड़ाई बेमानी होगी। मेरे बयान में धमकी और चेतावनी नहीं। घंटे भर में इलाज सिर्फ जुमला है।

Please follow and like us: