
● पन्डित आशीष वत्स
● डिबाई में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित हुआ
डिबाई – गुरुवार को नगर के एक निजी मैरिज होम में भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सक्रिय सदस्य सम्मेलन का शुभारंभ पन्डित आशीष वत्स क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं विधानसभा शिकारपुर 69 क्षेत्रीय विधायक सीपी सिंह लोधी व पूर्व विधायक अनीता लोधी राजपूत आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आए अनेकों वक्ताओं ने केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक विजेन्द्र सिंह खटीक, डिबाई ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह लोधी, डिबाई चेयरमैन अरूण कुमार सिंघल, लवकुश पन्डित जिला उपाध्यक्ष भाजपा शिकारपुर, लवलेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा भोला भईया एडवोकेट, नील भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास वाष्र्णेय, सत्यवीर सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह फौजी, डिबाई मंडल अध्यक्ष मयंक बार्ष्णेय, राजवीर सिंह एडवोकेट, नरौरा मंडल अध्यक्ष परमानंद निषाद, वीरपाल सिंह लोधी, चन्द्र प्रभा बार्ष्णेय, पंकज कुमार लोधी, अंकूर लोधी, रवेन्द्र सिंह उर्फ डैनी, राजघाट ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, रूपेन्द्र कुमार लोधी, पवन कुमार लोधी, उदेयगढी ग्राम प्रधान नरेश लोधी, अनूप कुमार लोधी, मुकेश कुमार लोधी एलबीएस आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।