भाजपा के सम्मेलन में हुआ सरकार के 8 वर्षो का गुणगान



हापुड़— प्रीत विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हापुड़ विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक विजयपाल आढती और क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक देखा। वही सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल आढती ने कहा कि बीते आठ वर्षों में योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तम प्रदेश की दिशा में अग्रसर हुई है और आज राज्य में विकास के नए द्वार खुले हैं। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने उत्तर प्रदेश को भारत का नया ग्रोथ इंजन बताया। जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें पार्टी की रीढ़ बताया। कार्यक्रम के बाद भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गई, जो कार्यालय से प्रारंभ हुई। इस मौके पर पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, कविता माधरे , महेश त्यागी, संजय त्यागी सहित जिले के प्रमुख भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।