पुलिस अधीक्षक ने औघड़ नाथ मंदिर का भ्रमण कर महाशिवरात्रि पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

PU

महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ ने रविवार को औघड़ नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थल तथा बैरिकेडिंग व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे महाशिवरात्रि पर्व सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Please follow and like us: